बागपत, मार्च 20 -- बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव के पर्ल ग्लोबल एकेडमी के चार छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में कक्षा छह के लिए चयन हुआ हैं। प्रधानाचार्य शिव राजपूत ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए बीती 13 दिसम्बर को परीक्षा हुई थी। परीक्षा का गुरुवार को परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें उनके स्कूल के कक्षा 5 के छात्र विराट पाल सिरसलगढ़, दरकावदा गांव के आहद व नदीम, फजलपुर के करण शर्मा ने प्रवेश परीक्षा पास कर ली हैं। प्रबंधक नीरज राजपूत ने चयनित छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत करते हुए उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर रीटा, सोनिया, कविता व दुर्गेश का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...