बस्ती, जून 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विवि के दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पद्मापुर पांडवनगर के चार छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विषय में स्वर्ण पदक जीता है। महाविद्यालय के छात्र ओमजी सिंह को बैचलर ऑफ साइंस में सर्वाधिक अंक पाने के चलते छात्रवृत्ति पुरस्कार, स्नातक के समस्त संकायों में सर्वाधिक अंक पाने के लिए स्व. द्वारिकानाथ सिंह स्वर्ण पदक और स्नातक कृषि विज्ञान में सर्वाधिक अंक हासिल कर कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एमएससी एग्रोनॉमी में महाविद्यालय की शचि मिश्रा, एमएससी हार्टीकल्चर में स्वाति सिन्हा और एमएससी एक्सटेंशन में श्वेता राव को अपने-अपने विषय का स्वर्ण पदक मिला। महाविद्यालय के चार छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलने पर प्रबंधक व सांसद रामप्रसाद चौधरी, विधायक कवीन्द्र चौधरी, प्राचार्...