हापुड़, जून 2 -- मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ के पूर्व चार छात्रों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। चारों छात्रों की मेहनत रंग लाई है। स्कूल प्रबंधन द्वारा बधाईयां दी गई हैं। प्रधानाचार्या सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि चार छात्र अक्षित त्यागी, अर्णव त्यागी, वाशु गौतम, विनिश ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है। सभी छात्र प्रारंभ से ही होनहार रहे हैं और संबंधित परीक्षा में भी इन्होंने अच्छी रैंक प्राप्त की है। छात्रों की उपलब्धि पर शिशु एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कृपाल, समिति के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल, रविंद्र माहेश्वरी, हरीश मित्तल, प्रकाश लोहिया, विजय कृषक, नरेश गर्ग, त्रिलोक चंद, रामशरण कौशल, डॉ.सौरभ गोयल, सचिन एसएम ने बधाईयां दी हैं। यह भी...