कानपुर, जनवरी 22 -- कानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) चुन्नीगंज में विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. केएम श्रीवास्तव की वर्ष 2019 में दी गई गुरुदक्षिणा 5.50 लाख रुपये से छात्रवृत्ति प्रदान की गई। केएम श्रीवास्तव एवं मीना श्रीवास्तव मेरिट छात्रवृत्ति कक्षा 08 की छात्रा सुरभि उपाध्याय को (7,270 रुपये), कक्षा 09 के छात्र खन्सा हसन, (7,270 रुपये), कक्षा 10 के छात्र विकास (10,905 रुपये) और कक्षा 12 के छात्र प्रखर दीक्षित (3,635 रुपये) प्रदान की गई। बच्चे छात्रवृत्ति पाकर खुश हुए। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव व कॅरियर गाइडेंस मेला में यह छात्रवृत्ति मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय, एडी बेसिक शिवेन्द्र प्रताप सिंह, एसोसिएट डीआईओएस प्रशान्त कुमार द्विवेदी, प्रधानाचार्य संजय यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) खुशबू सोनी ने दी...