सीतापुर, अगस्त 9 -- संदना, संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डालमिया भारत फाउंडेशन ने पहल शुरू की है। ग्राम परिवर्तन परियोजना के तहत प्रदेश के चार चीनी मिल क्षेत्रों रामगढ़, जवाहरपुर, गंगापुर (हरदोई) और निगोही (शाहजहांपुर) में निःशुल्क महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। डालमिया भारत फाउंडेशन के सीएसआर लोकेशन लीड अर्जुन त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष इस पहल के तहत कुल 240 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में चारों केंद्रों पर 120 महिलाओं ने प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। चार माह के प्रशिक्षण में महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई, नाप लेना, पैटर्न तैयार करना, कपड़े की कटिंग, सिलाई, फिनिशिंग, मशीन संचालन और गुणवत्ता मानकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्ष...