चार चरणों में नहीं आए खरीदार, अब बदलेगी पॉलिसी
प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज। इस साल न उठ पाने वाली शराब की दुकानें अब विभाग के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। दुकानों के न उठ पाने के कारण विभाग ने अब तक चार बार लॉटरी करा ली है। चार चरणों की लॉटरी में भी दुकानों का उठान न हो पाने के कारण अब पॉलिसी में बदलाव की तैयारी है। इन दुकानों के लिए अब नियमों में शिथिलता दी जाएगी। एक क्षेत्र में एक दुकान को कई हिस्सों में बांटा जाएगा। प्रदेश में इस बार 117 दुकानें नहीं उठ सकीं। मंगलवार को हुई बैठक में जब अफसरों ने यह बात रखी तो दुकानों को कई हिस्सों में बांटने पर चर्चा हुई। निर्देश दिया गया कि कौन सी दुकान कितने हिस्से में बांटी जाएगी। इसका प्रस्ताव दिया जाए। ऐसा होने से लाइसेंस फीस कम हो जाएगी और दुकानों की संख्या बढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि बार-बार लॉटरी कराने पर विभाग की काफी राशि खर्च हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.