चाईबासा, मई 1 -- सड़क दुर्घटना में मुफस्सिल थाना अंतर्गत जोंको शासन गांव निवासी 16 वर्षीय श्रेया हेंब्रम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को वह अपनी सहेलियों के साथ पांड्राशाली से ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में बिंदीबासा के पास विपरीत दिशा से एक चार चक्का वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे देर शाम को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सदर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतका भोया स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.