मोतिहारी, फरवरी 12 -- पताही ,निसं। पताही प्रखंड क्षेत्र के देवापुर पंचायत के लहसनिया में गुरुवार की संध्या बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग से चार घर सहित घर में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज, ज़ेवर सहित लगभग छह लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में गृह स्वामी ने बताया कि बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगी जो देखते ही देखते चारो ओर फ़ैल गई और आस पास के अन्य तीन घर को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों व अग्निशमन गाड़ी द्वारा आग पर जबतक काबू पाया जाता तबतक घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.