मधेपुरा, मार्च 9 -- आलमनगर, एक संवाददाता। बिषपट्टी पंचायत चकला गांव में शनिवार की देर शाम आग लगने से चार घर और सामान जलकर राख हो गया। चूल्हे से निकली चिंगारी आग लगने का कारण बताया जा रहा है। घर व सामान जलने से करीब पांच लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने की बात कही जा रही है। बताया गया कि चूल्हे की चिंगारी से चकला वार्ड तीन निवासी बालेश्वर साह के घर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दखिाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना देते ही आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आस-पास के दर्जनों टाट - फूस के घर आग की चपेट में आने से बच गए। हालांकि आग की चपेट में आने से बालेश्वर साह के अलावा मोहन साह, सुबोध साह और प्रमोद मंडल का घर और सामान जल...