चार घरों से नकद सहित छह लाख के गहने की चोरी
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के पुपरी गांव में बुधवार देर रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। बसंत सिंह, अवधेश दास, मनीष कुमार, कुंदन कुमार के घर से चोरों ने एक लाख नकद सहित करीब छह लाख के गहने समेट लिए। पीड़ितों ने बताया कि घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुसे, जिस कमरे में लोग सो रहे थे, उस कमरे के दरवाजे का हैंडल बाहर से लगा दिया। इसके बाद अलमारी, सूटकेश का लॉक तोड़ गहने की चोरी कर ली। सुबह में चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची तुर्की पुलिस ने छानबीन की। यह भी पढ़ें- तीन घरों में लगाई नकब नकदी व जेवरात चोरी तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हरदी में फिर तीन घरों में लगाई नकब, लाखों के नकदी व जेवरात चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.