सुल्तानपुर, मार्च 13 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। गुरुवार की रात नगईपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को अपना निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। एक साथ हुई चोरी की घटना पर स्थानीय लोग पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नगईपुर गांव निवासी राधेश्याम पुत्र रामपाल पाण्डेय के घर में चोर रात में खिड़की तोड़कर घुसे। घर में घुसे चोरों ने आलमारी , बॉक्स का ताला तोड़कर चोर सोने चांदी के कीमती गहने उठा ले गए। चोरों ने यहां करीब पंद्रह लाख रुपये का नुकसान किया। इसी रात चोरों ने त्रिजुगी पांडेय पुत्र स्वर्गीय राम लौट पांडेय के घर से सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात और दस हज़ार रूपये नकद चुरा ले गए। चोरों ने प्रमोद पाण्डेय के घर से बॉक्स और अलमारी का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.