अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र शांति निकेतन से जुड़े तुर्कमान गेट फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग की रेड्स टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। 73 घर व दुकानों की चेकिंग के दौरान चार उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। अधिशासी अभियंता विश्वेंद्र चौहान के अनुसार जांच में खुबीराम, यासीन, प्रमोद व दिलीप को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया। इनके यहां क्रमशः 3.633 किलोवाट, 2.153 किलोवाट, 3.571 किलोवाट और 2.304 किलोवाट विद्युत भार चोरी से संचालित किया जा रहा था। आरोपितों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...