चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी
बाराबंकी, मई 1 -- बाराबंकी, संवाददाता। चोरों ने बाराबंकी के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिपहिया मजरे हिदायतपुर सिपाह निवासी सचिन सिंह दुबई में नौकरी करते हैं। 29 अप्रैल को अपने घर लौटे तो देखा कि पूरे मकान के सभी कमरों में ताले लगे थे, लेकिन उनके कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से मुकदमा दर्ज किया है। देवा थाना क्षेत्र के ग्राम मुन्नूपुरवा मजरे पवैयाबाद में रात करीब 2:45 बजे चोरों ने एक ही गांव के कई घरों में धावा बोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.