चार घंटो से अधिक समय तक जाम से रेंगता रहा शहर
समस्तीपुर, मार्च 30 -- समस्तीपुर। प्रसिद्ध बाबा केवल धाम राजकीय मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सोमवार को समस्तीपुर शहर में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह लगभग 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान बारह पत्थर चौक से लेकर बाजार समिति तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि ओवरब्रिज तथा थानेश्वर पैदल पुल के आसपास चारपहिया और दोपहिया वाहन घंटों रेंगते नजर आए। जाम में फंसे लोगों में मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के अलावा स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीज भी शामिल थे। समस्तीपुर के डीएम व एसपी भी जाम में काफी देर तक फंसे रहे। अंगरक्षकों ने काफी मशक्कत के बाद डीएम व एसपी के वाहन को जाम से न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.