दरभंगा, अप्रैल 26 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला घनश्यामपुर पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना पुलिस अलर्ट हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छापेमारी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कुनौनी गांव निवासी मो. अजिम पुत्र मो. गफारऔर चंदन पोद्दार के पुत्र वैद्यनाथ पोद्दार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन में आरपीएफ बरौनी की भी मदद ली। उसके सहयोग से दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया गया।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने घनश्यामपुर थाने में दोनों आरोपियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.