गोरखपुर, फरवरी 28 -- कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र की पुलिस ने लापता 14 वर्षीय किशोर को चार घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। गोपालापुर निवासी सुमित निषाद शुक्रवार दोपहर घर से लापता हो गया था। सूचना पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। जांच के दौरान किशोर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच से बरामद किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...