फतेहपुर, अप्रैल 1 -- हुसैनगंज,संवाददाता। मंगलवार रात नहर में ट्रैक्टर पलटने से हुई चालक की मौत के बाद बुधवार सुबह परिजनों ने ग्रामीणों संग सात मील चौराहे के पास जाम लगा दिया। परिजनों की मांग था कि ट्रैक्टर मालिक पर केस दर्ज कर मुआवजा दिया जाए। करीब चार घंटे तक मार्ग बाधित रहा। दोनों तरफ दस किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन मानें। हालांकि सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ट्रैक्टर मृतक ही चला रहा था। बता दें कि थाना क्षेत्र के सातमील चौराहे के पास नहर पुलिया के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार में आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बलुवापुर जाने वाले मार्ग पर नहर में जा गिरा था। हादसे के समय ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे। चालक 18 वर्षीय अरुण पासवान निवासी मालीपुर थाना हुसैनगंज ट्रैक्टर के नीचे दब गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.