गंगापार, सितम्बर 14 -- विद्युत कर्मियों के शट डाउन, ब्रेक डाउन जैसे रटे रटाये जवाब से समूचे मांडा क्षेत्र के उपभोक्ता आजिज आ गये हैं। लोगों को बिना बिजली , पानी तीज त्यौहार भी व्यतीत करने पड़ रहे हैं, क्योंकि बिजली के अभाव में पेयजल समूहों और सबमर्सिबल भी नहीं चल पाते। बिजली के अभाव में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार पूरी रात मांडा क्षेत्र के सभी उपकेंद्रों के 193 गांवों की बिजली गायब रही। सोमवार को भी तीज जैसा त्यौहार होने के बावजूद पूरे दिन केवल तीन घंटे बिजली मांडा क्षेत्र को मिल पायी। सांझ होते ही गायब हुई बिजली भोर में चार बजे वापस लौटी। बिजली न होने का जब विद्युत् कर्मचारियों से कारण पूछा जाता है, तो उनका शट डाउन या मिर्जापुर जनपद से ही ब्रेक डाउन जैसा रटा रटाया जवाब रहता है। जब यह पूछा जाता है कि बिजली कितनी देर में...