औरंगाबाद, मई 20 -- नबीनगर प्रखंड के बड़ेम और नाउर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। कनीय अभियंता राजा कुमार ने बताया कि दोनों उपकेंद्रों में आने वाली 33 हजार वोल्ट लाइन पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके कारण निर्धारित अवधि तक 33 केवी लाइन बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बड़ेम और नाऊर उपकेंद्रों से जुड़ी विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...