चार घंटे तक नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस,रेफर मरीज को लेकर परिजन लौटे घर
गुमला, जून 27 -- गुमला संवाददाता सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को समय पर 108 एम्बुलेंस नहीं मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घाघरा निवासी 48 वर्षीय नारायण भगत को छाती व पेट की गंभीर बीमारी के कारण 21 जून को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार अपराह्न तीन बजे चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।परिजनों ने बताया कि रेफर होने के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस सेवा से कई बार संपर्क किया। कॉल सेंटर ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर वाहन भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम सात बजे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान निजी एम्बुलेंस संचालकों से संपर्क करने पर उनसे अधिक किराया मांगा गया,जबकि कॉल सेंटर द्वारा 2600 रुपये किराया बताया गया था। आर्थिक तंगी के कारण परिजन निजी वाहन भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.