चार घंटे तक गली में तड़पता रहा घायल, मौत के बाद पहुंची पुलिस
इटावा औरैया, जून 10 -- सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अधियापुरा में मंगलवार को हुई भाई की हत्या की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। बुधवार को भी गांव में घटना को लेकर सन्नाटा पसरा रहा और हर ओर इसी दर्दनाक घटना की चर्चा होती रही। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सब कुछ सामान्य था। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि कुछ घंटों बाद एक परिवार पूरी तरह बिखर जाएगा और चार मासूम बच्चों के सिर से सहारे की छाया छिन जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक सुशील कुमार और उसका बड़ा भाई शिवशंकर घर पर थे और बच्चों के लिए खाना बना रहे थे। दोनों भाइयों के बीच सामान्य बातचीत हो रही थी। लेकिन शाम होते-होते शराब के नशे में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत शिवशंकर ने अपने छोटे भाई सुशील कुमार पर ईंट-पत्थरों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.