पटना, अप्रैल 21 -- पीएमसीएच के ओपीडी भवन के एक कमरे में नर्स चार घंटे तक बंद रही। कमरे का ताला तोड़ निकाला गया तब जाकर नर्स सिम्पी कुमारी को जान में जान आयी। दरअसल, नर्सों का ओपीडी में रोस्टर के अनुसार अलग-अलग समय में नर्सों की ड्यूटी लगी होती है। मंगलवार को सिम्पी कुमारी जैसे ही कमरे यूनिफॉर्म बदलने गई तबतक जिस नर्स का शिफ्ट खत्म हो गया था उसने गलती से कमरे में बाहर से ताला लगा कर चली गई। जिसके बाद नर्स कमरे के अंदर काफी देर तक रही। जैसे ही इसकी सूचना अन्य नर्सों को पड़ी तब जाकर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और नर्स को कुशलतापूर्वक बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में चार मेडिकल ऑफिसर की हुई भर्ती यह भी पढ़ें- देहरादून में एक्सपायर किट लेकर नर्सिंग बेरोजगारों की जांच करने पहुंच गए डॉक्टर, हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.