बागपत, मार्च 24 -- बागपत। जिलेभर में सोमवार की सुबह कहीं बूंदाबांदी, तो कहीं बारिश हुई। जिसके चलते सुबह करीब चार घंटे तक 55 गांवों की बिजली गुल रही। सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होते ही जिलेभर के 55 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बागपत के साथ ही बड़ौत और खेकड़ा कस्बे में भी कई घंटे तक बिजली गुल रही। जिसके चलते लोग परेशान बने रहे। बड़ागांव, सैदपुर,महरमपुर, कहरका, मुकारी समेत जिलेभर के 55 से अधिक गांवों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद यादव का कहना है कि बिजली विभाग की टीमों ने बिजली लाइनों में बने फाल्ट दुरूस्त करते हुए सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी है। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज ...