बागपत, मार्च 22 -- बागपत। आधे से अधिक शहर की रविवार को बत्ती गुल रही, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बत्ती गुल रहने से रोजमर्रा के कार्य ठप हो गए है। लघु उद्योग धंधे ठप होने से संचालकों को परेशानी हुई है। लोग पेयजल तक के लिए तरसते रहे। आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए बत्ती गुल रखना गलत है। इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे से सायं करीब साढ़े तीन बजे तक आधे से अधिक शहर की बिजली गुल रही है। बिजली गुल रहने की वजह से पेयजलापूर्ति प्रभावित हुई है। लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंपों पर पानी भरने को मजबूर होना पड़ा है। वहीं रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो गए। उपभोक्ताओं का कहना था कि अगर बिजली जाने की सूचना पूर्व में मिल जाती, तो अपने रोजमर्रा के कार्यों को समय से ही कर लेते है। जब बिजली गई तो लगा कुछ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.