इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा। लाइन पार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह-सुबह बिजली चले जाने से लोग काफी परेशान रहे। करीब 4 घंटे तक बिजली गायब रही और फिर मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी । नई मंडी, यदुवंश नगर क्षेत्र के आसपास सुबह करीब 4:00 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई। पहले लोगों ने सोचा कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी लेकिन जब 1 घंटे तक बिजली नहीं आई तो फिर विभाग को सूचना दी गई। विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो फाल्ट के कारण बिजली गई थी। फाल्ट की खोजबीन के बाद मरम्मत की गई तब कहीं सुबह लगभग 8:00 बजे इस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। 4 घंटे तक बिजली न आने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह के समय पानी की सप्लाई में भी बाधा आई, हालांकि बिजली सप्लाई बहाल हो जाने के बाद पानी सप्लाई भी चालू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.