इटावा औरैया, जनवरी 9 -- इटावा, संवाददाता । शुक्रवार की सुबह ही करीब चार घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग काफी परेशान रहे । इसके चलते नगर में पानी भी देर से आया। फाल्ट के कारण लाइन पार क्षेत्र में फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर, विजयनगर की बिजली सुबह करीब 4 बजे गायब हो गई और 8 बजे बिजली सप्लाई मरम्मत के बाद बहाल हो सकी । विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली गोल हो गई थी ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट हो रहा है। बिजली गायब होने की सूचना पर कर्मचारी पहुंच गए और मरम्मत करने के बाद बिजली बहाल कर दी गई । गुरुवार की रात में ही रामलीला फीडर से संबंधित क्षेत्र की बिजली भी 2 घंटे के लिए फाल्ट के कारण गायब रही जिससे लोग परेशान रहे। हालांकि बिजली कर्मचारियों ने रात में ही मरम्मत करके सप्लाई चालू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.