कौशाम्बी, जुलाई 13 -- अलीगढ़ निवासी जय प्रकाश की ससुराल कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर में है। उनका 10 साल का बेटा शैलेंद्र पिछले करीब दो साल से ननिहाल में ही रहता था। रविवार की रात शैलेंद्र घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो गया। सुबह परिजनों की नजर पड़ी तो वह बिस्तर से गायब था। ऐसे में अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार वाले परेशान हो गए और खोजबीन शुरू कर दी। सुराग नहीं लगने पर मामले की जानकारी स्थानीय चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह के साथ ही इंस्पेक्टर कोखराज संतोष शर्मा को दी। इंस्पेक्टर के आदेश पर चौकी पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से तलाश शुरू कर दी। चार घंटे के भीतर बालक को बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह माता-पिता के पास अलीगढ़ जाना चाहता था। पैदल रेलवे लाइन के किनारे-किनारे सयारा पहुंच गया था। उसको परिजनों के हवाले कर दिया गया है। व...