रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में 'एक व्यक्ति-एक पद' नीति लागू करने को लेकर बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। करीब चार घंटे तक चले इस आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और नीति लागू करने संबंधी कार्यालय आदेश जारी कर दिया। अबुआ अधिकार मंच, आदिवासी छात्र संघ, आइसा आदि छात्र संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस तालाबंदी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आंदोलन का नेतृत्व अभिषेक शुक्ला और अभिषेक झा ने किया, जबकि अमृत मुंडा, दया राम, अखिलेश पाहन, सुजीत कुजूर समेत कई छात्र नेता भी इसमें शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.