चार घंटे का करना होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण
सासाराम, अप्रैल 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापक/ प्रधान शिक्षक/ शिक्षक / शिक्षिका को आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर कम से कम चार घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना है। जिसे लेकर डीपीओ (स्थापना) निशांत गुंजन ने बीईओ को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के लगभग सभी शिक्षको का कर्मयोगी पोर्टल पर पूर्व से ही रजिस्टेशन किया हुआ है। ऐसे में http://igotkarmayogi.gov.in/ पर लॉगिन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया जाना है। प्रशिक्षण के बाद संबंधित शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल है। विशेष जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 1204046666 पर संपर्क किया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.