चार गौकश गिरफ्तार, 50 किलो अवशेष व क्रेटा कार बरामद
सहारनपुर, मई 16 -- गागलहेड़ी, संवाददाता। थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान चार शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 किलो गौवंशीय पशु अवशेष और एक सफेद क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार पशु पीठ मैदान से वसीम पुत्र शाहिद और सावेज पुत्र हामिद निवासी मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा व थाना गंगोह, फूल मियां पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला बैरून कोटला थाना देवबंद तथा असलम पुत्र अल्ताफ निवासी मोहल्ला भूरी बांस को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से क्रेटा कार बरामद हुई, जिसमें गौवंशीय अवशेष रखा था। बरामदगी के आधार पर थाना गागलहेड़ी में गौवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.