चंदौली, अप्रैल 21 -- इलिया। चकिया कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए चार गोवंश के साथ दो अंतरराज्यीय गो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया। चकिया कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेलावर पिचकारी नदी के पहाड़ी किनारे कुछ लोग गोवंश को बांधकर ले जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम हवलदार राम उर्फ गोली और नखडू निवासी ग्राम डेंगुरा थाना चांद, जनपद कैमूर (बिहार) बताया। पुलिस ने मौके से चार गोवंश बरामद किए, जिन्हें एक-दूसरे से बांध...