फिरोजाबाद, मई 20 -- रामगढ़ और दक्षिण थाना पुलिस ने लूट, चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार गैंग लीडरों सहित 11 अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। इनको गैंग के रूप में पंजीकृत किया गया है। संबंधित गिरोह के विरूद्ध गैंगस्टर जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इलाका पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा इनकी निगरानी बढ़ा दी है। रामगढ़ पुलिस ने संगठित गिरोह बनाकर लूट जैसे गंभीर अपराध करके अवैध धन अर्जित करने वाले गिरोह के सरगना आकाश पुत्र अर्जुन निवासी नई आबादी रहना थाना उत्तर और एक सदस्य भोले उर्फ सोम प्रकाश पुत्र नेकराम निवासी उत्तम नगर सैलई थाना रामगढ़ को लूट गिरोह के रूप में पंजीकृत कर निगरानी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- चार गैंग लीडर सहित 11 अपराधियों पर कसा शिकंजा गिरोह पर हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर सहित तीन मुकदमा दर्ज हैं। इसी त...