बाराबंकी, मार्च 20 -- रामनगर। ब्लॉक क्षेत्र के मडना, अमोली कला, घोखरिया और अछेछा गांवों में जल्द ही अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। प्रत्येक भवन की लागत करीब सात लाख रुपये है। इन भवनों का निर्माण आरईडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है। ब्लॉक रामनगर के इन चारों गांवों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक करीब तीस से चालीस प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। जेई के निरीक्षण बाद सभी ठेकेदारों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे है। भवन तैयार होने के बाद इन्हीं अन्नपूर्णा भवनों से सरकारी राशन की दुकानों का संचालन किया जाएगा, जिससे कोटेदारों को भी राशन रखने और वितरण करने में सहूलियत मिलेगी। वहीं उपभोक्ताओं को भी व्यवस्थित तरीके से राशन मिलने से राहत होगी। कार्यदाई संस्था आरईडी के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.