चार खेलों में सहारनपुर पुलिस की टीमों ने जीती चैंपियनशिप
सहारनपुर, जुलाई 3 -- सहारनपुर, संवाददाता। वाराणसी ज़ोन में आयोजित 51वीं प्रादेशिक क्लस्टर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली सहारनपुर पुलिस की चार विजेता टीमों को गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने चैंपियनशिप शील्ड देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उनकी हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में भी जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी गईं। 21 से 24 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर पुलिस की चार टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। जूडो पुरुष और महिला वर्ग में दो, वुशु महिला वर्ग में एक तथा ताइक्वांडो महिला वर्ग में एक टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए एसएसपी ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगन से मिली यह कामयाबी पूरे जनपद के लिए फख्र की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.