चार खिलाड़ियों का यूपी स्टेट चैंपियनशिप में चयन
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- गाजियाबाद, वंदना। साई उपवन मैदान में जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 61वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके पदक जीते। इस दौरान प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया। विकास भाटी ने बताया कि केशव, वीरेंद्र, कुणाल पाल और अंशु चौधरी का चयन यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो कि प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में केशव यादव ने अंडर-18 आयुवर्ग में लंबी कूद में स्वर्ण पदक और वीरेंद्र ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग अंडर-18 में अंशु चौधरी ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। अंडर-20 आयुवर्ग में कुणाल पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-16 आयुवर्ग में घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.