चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजा, मचा हड़कंप
मऊ, मई 20 -- मऊ, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान मिलावट के संदेह में चार खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला में भेज दिया गया। टीम ने नगर निजामुद्दीनपुरा स्थित मेसर्स गोपाल डिस्ट्रीब्यूटर से आईटीसी के 'बाउन्स' ब्रांड के क्रीम बिस्कुट का नमूना लिया। वहीं मेसर्स केशव ट्रेडर्स से 'चैविक' ब्रांड की चायपत्ती और 'तड़का सिंह' ब्रांड के हल्दी पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए। भीटी स्थित आरएस इंटरप्राइजेज से 'कृति' ब्रांड के सरसों के तेल का नमूना भी जांच के लिए लिया गया। छापेमारी के दौरान गाजीपुर तिराहा स्थित पिज्जा प्लाजा का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रतिष्ठान की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.