चार खम्भे का बिजली तार काटकर उठा ले गए चोर
मिर्जापुर, मार्च 25 -- चेतगंज। चोरों ने मंगलवार की रात बलुआ गांव के ताल से चार खंभे का हाईटेंशन तार काटकर ले गए। इससे आधा दर्जन गांव में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। मंगलवार की रात्रि लगभग 1:30 बजे बिजली की सप्लाई अचानक बंद हो गई। इसी बीच चोरों ने बलुआ और कमासिन गांव के बीच हाई टेंशन की तार पर रस्सी फेंक कर तीनों तार को सटा कर बास सहारें बांध दिया। जिससे शार्ट सर्किट से बिजली गुल हो गयी। बिजली सप्लाई बंद होते ही चार पोल का लगभग ढाई सौ मीटर तार काट कर चोर उठा ले गए। हाईटेंशन का तार कटिंग हो जाने के कारण क्षेत्र के गड़गेड़ी, बलुआ, कमासिन, मुगलपट्टी, मदन पट्टी आदि गांव में बिजली सप्लाई बंद हो गई। बिजली विभाग के इंजीनियरों को तार काटने जाने की जानकारी बुधवार को सुबह हुई। विद्युत उपकेंद्र चील्ह के अवर अभियंता राकेश सिंह ने बताया की चील्ह थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.