चार क्षेत्रों के लिए 3.325 किमी सड़क को 70.49 लाख मंजूर
बागेश्वर, सितम्बर 23 -- गरुड़, संवाददाता। बिनातोली, कुंझाली, मजकोट और अगरकोट क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क सुविधा देने के लिए शासन ने 70.49 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। राज्य योजना के तहत 3.325 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। मोटर मार्ग बनने से संबंधित गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही कृषि उत्पादों के परिवहन, स्वरोजगार और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विधायक पार्वती दास ने मोटर मार्ग को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मूलभूत सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.