जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- गोलमुरी के केनरा बैंक में हुई डकैती में कई राज्यों में बैंक और गोल्ड लोन कंपनियों को निशाना बनाने वाले मुन्ना उर्फ पप्पू गिरोह के नेटवर्क के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जांच एजेंसियों के लिए यह नेटवर्क लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अलग-अलग राज्यों की पुलिस की जांच और मीडिया रिपोर्ट में इस गिरोह पर 400 किलो से अधिक सोना लूटने का आरोप है। बिहार के नालंदा से जुड़े सुबोध सिंह को कई रिपोर्टों में गोल्ड थीफ के तौर पर माना जाता है, लेकिन इसके लम्बे समय से जेल में रहने के चलते अब गिरोह का संचालन मुन्ना उर्फ पप्पू द्वारा किया जाता है। वर्ष 2022 में वह गिरफ्तार होकर घाघीडीह जेल गया था, जहां उसने एक और टीम खड़ी की थी। पुलिस जांच में उसके नेटवर्क के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों तक फैले होने की बात ...