गिरडीह, मई 31 -- सरिया, प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. राजेश मंडल का 11वां शहादत दिवस 4 जून को उनके पैतृक गांव छोटकी सरिया स्थित मैदान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में है। स्व. राजेश मंडल की पत्नी एवं भाजपा नेत्री रजनी कौर ने बताया कि शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, पुष्पांजलि अर्पण तथा जनसभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. राजेश मंडल ने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिसकी स्मृति को जीवित रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष शहादत दिवस का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक नागेंद्र महतो, रविंद्र कुमार राय तथा महेंद्र वर्मा...