रांची, अप्रैल 19 -- रांची। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की रविवार को शहीद चौक स्थित कार्यालय में पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। हुई बैठक में चार मई को विधानसभा सभागार में होने वाले प्रदेश सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। प्रदेश सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न जिलों में पिछड़ों को एकजुट कर उनके हितों के मांग के लिए संघर्ष किया जाएगा। चार मई को आहुत सम्मेलन में तमाम विषयों को लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। सम्मेलन में चरणबद्ध आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में प्रदेश मंत्री सागर कुमार, उपाध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल खालीक, उपेंद्र नारायण सिह, महामंत्री अरुण कश्यप, अनूज सिन्हा, प्रमोद गुप्ता, हेमंत गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.