लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- चार मार्च को शहर में भगवान नृसिंह की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के राहुल तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पिछले सात साल से रंग वाले दिन शहर में शोभा यात्रा निकाली जाती है। शोभा यात्रा सुबह आठ बजे से गाजे-बाजे के साथ गुलाल खेलते हुए मोहल्ला मिश्राना स्थित सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से शुरू होकर बक्सा मंडी, बैंड मार्केट, संकटा देवी मंदिर, श्री राम चौराहा होते हुए पुनः बालिका विद्या मंदिर मिश्राना पहुंचकर पूरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...