लखनऊ, मार्च 2 -- होली वाले दिन चार फरवरी को दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो रेल सेवा बंद रहेगी। मेट्रो रेल के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे के बाद रात 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन एवं मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन टर्मिनल से यह सेवाएं पूर्व की तरह संचालित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि होली के अवसर पर गीले या रंग से भीगे वस्त्रों में यात्रा करने से परहेज करें, जिससे ट्रेन एवं स्टेशन की स्वच्छता बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...