एटा, जून 10 -- पुलिस मुख्यालय अलीगढ़ परिक्षेत्र में कार्यकाल पूरा होने के बाद जलेसर कोतवाली प्रभारी,अपराध निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों सहित जिले में तैनात छह इंस्पेक्टर और 17 उपनिरीक्षको का गैर परिक्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया। इन सभी पुलिस कर्मियों को अलीगढ़ रेंज से आगरा रेंज भेजा गया है। जानकारी के अनुसार जलेसर कोतवाली प्रभारी संजय पाल सिंह राघव, अपराध निरीक्षक जलेसर गोविन्द सिंह, सत्यपाल सिंह थाना प्रभारी राजा का रामपुर, एसओ अलीगंज राजकुमार, एसओ जसरथपुर विजय सिंह सहित रिट सेल में तैनात निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक आदेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम कोतवाली नगर अजब सिंह का आगरा रेंज में ट्रांसफर हुआ है। साथ ही जिले में तैनात दरोगाओं का भी ट्रांसफर हुआ है। बता दें कि इससे पहले एसओ जैथरा रीतेश ठाकुर का हाथरस के लिए ट्रा...