सहारनपुर, जून 24 -- लखनऊ अग्निकांड के बाद स्थानीय प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए बुधवार को कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटरों पर अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की। नायब तहसीलदार उमेश यादव के नेतृत्व में फायर विभाग के एफएसओ रोहित कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार की संयुक्त टीम ने चार कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। टीम ने भवनों में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने संचालकों को शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने, फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से लगाने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- लखनऊ हादसे के बाद एक्शन में फायर ब्रिगेड, कोचिंगों में अग्निश्मन यंत्र की हुई जांच, संचालको में हड़कंप टीम ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई तय है...