अंबेडकर नगर, जून 3 -- टांडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छज्जापुर दक्षिणी निवासी राजेंद्र कुमार गौड़ ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि फत्तूपट्टी अलीगंज निवासी राज कश्यप, अतुल कश्यप, राजेश तथा सत्यम ने राजेन्द्र के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने पहुंची राजेंद्र की पत्नी गिरिजा देवी को भी पीटा गया। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...