हरदोई, फरवरी 7 -- शाहाबाद। ग्राम घुरहा से आई मारपीट संबंधी एक शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव की रहने वाली सरोज कुमारी पत्नी राममिलन के द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक वो अपने घर पर अकेली रहती थी। गुरुवार को एक बजे मोहल्ले के ही पूरनमल उर्फ वर्मा व उनके पुत्र चमन, रमन, अमन घर में घुसकर लाठी डण्डो से मारने लगे। इसी समय पर चमन व पूरनमल के हाथ में धारदार गड़सा था प्रहार किया प्रार्थिनी के नाक माथे पर चोटे आईं, जिससे मौके पर लहुलुहान होकर गिर पड़ी। गाव व मोहल्ले वालो ने देखा और 112 पर फोन किया मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजकर पट्टी कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.