चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा
जौनपुर, मई 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मजीठी निवासी सूरज गौतम ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि बीते 26 मई को उसका भाई बाजार गया था। वहां से घर वापसी के दौरान धूप से बचने के लिए रास्ते में आम के वृक्ष के नीचे रूक गया। इसी बीच वहां स्थानीय गांव निवासी आदर्श, हर्षित, आयुष और हिमांशू आ गए। सीधा मुझे देख जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी करने लगे। मना करने पर उसे डंडों से पीटने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- दलित युवक पर हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.