चार के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा
जौनपुर, जुलाई 23 -- सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-रुधौली पुलिया के पास पुरानी रंजिश को लेकर दलित युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामले मे बुधवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के सवायन गांव निवासी सौरभ पुत्र रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 जुलाई की शाम मिर्जापुर-रुधौली पुलिया के पास कुलदीप, किशन, अमन तथा दीपचंद यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर लोहे की रॉड, पंच तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में सौरभ का सिर फट गया, जबकि राकेश के पैर में गंभीर चोट आई और उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: युवक पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.