लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ। एसएसबी जवान समेत चार के खातों से साइबर ठगों ने 3.87 लाख रुपये पार कर दिए। इंदिरानगर डी-ब्लॉक निवासी ईश मोहन नैथानी के खातों से 1,39,005 रुपये, पीजीआई के तेलीबाग स्थित गांधीनगर निवासी देवेंद्र यादव के खाते से 96 और हरियाणा निवासी एसएसबी जवान संदीप कुमार गोमतीनगर विस्तार स्थित एसएसबी परिसर में तैनात हैं। उनके खाते से 60 हजार रुपये ठगों ने निकाल लिए। देवरिया निवासी शशांक यादव चिनहट के सेमरा में रहते हैं। ठगों ने 92,493 रुपये पार कर दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...